आज के समय में देश का हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं।
यह भी पढ़े
IIM CAT 2022: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया का आखिरी मौका , 27 नवंबर को होगा एग्जाम
अगर एक बार वजन बढ़ना शुरू हो जाए तो उसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपको अपना वजन बढ़ने से रोकना है तो आपको संतुलित भोजन करना पड़ेगा।
इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, खाने में शुगर और फैट रिच फूड्स चीजों को छोड़ना होगा। अपने खाने में हरी सब्जियों की मात्रा को बढ़ाना होगा। जिन चीजों से मोटापा बढ़ता है उन्हें खाने से परहेज करना होगा।
अगर फिर भी आपका वजन बढ़ता है, तो कैलोरी कम लें। साथ ही रोजाना अधिक वर्कआउट करें। इसके लिए रोजाना अपना वजन जरूर मापें।
दिन में कम से कम आप 3 या 4 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन रिलीज होता है। जब भी आपको ऐसा लगे कि आपको भूख लग रही है तो उस समय खाना खाएं। पेट भर खाना ना खाएं । अगर आप ज्यादा खाना खाते हैं, तो इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होता है। इसके लिए भूख से कम खाएं। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।