featured दुनिया

Avalanche in Afghanistan: नूरिस्तान प्रांत में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत

avalanche Avalanche in Afghanistan: नूरिस्तान प्रांत में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत

Avalanche in Afghanistan: अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के नाकरे गांव में हिमस्खलन हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग फंस गए हैं।

 ये भी पढ़ें :-

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का गठन करने की घोषणा, नाम व झंडा किया लॉन्च

स घटना पर प्रांतीय अधिकारी जमीउल्लाह हाशिमी ने बताया कि इस हिमस्खलन में 6 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि लगातार बर्फबारी होने के चलते हेलीकॉप्टर पहुंच में बाधा हो रही है और सड़क अवरोधों के कारण बचाव कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रांतीय अधिकारी ने कहा कि इस हिमस्खलन में लगभग 20 घरों को गंभीर क्षति हुई।

बता दें पाकिस्तान की सीमा से लगा नूरिस्तान अपने पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाता है। इस वर्ष देरी से हुई बर्फबारी होने से कृषि और आजीविका प्रभावित हुई है। वहीं, अफगानिस्तान को प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन से अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Related posts

चीन को आर्थिक आघात से सुधारा जा सकता है, चीनी सामानों का बहिष्कार करो: बाबा रामदेव

bharatkhabar

जाने अपने फैसले में चीफ जस्टिस ने कहीं कौन-कौन सी बड़ी बातें, किस के पक्ष में हुआ फैसला

Rani Naqvi

सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन 2022 के सफर पर साइकिल

Aditya Mishra