featured यूपी

सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन 2022 के सफर पर साइकिल

सपा अध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन 2022 के सफर पर साइकिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी मिशन 2022 के लिए कमर कस रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता में वापसी की कवायद तेज हो गई है।

जुलाई से शुरु होगा अभियान

यूपी में सपा का चुनावी अभियान जुलाई 2021 से शुरु होने की संभावना जताई जा रही है। यूपी का रण जीतने के लिए अखिलेश यादव जमीन पर उतरेंगे और जनता के बीच लोगों की समस्याओं पर बात करेंगे। मौजूदा सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा होगी। इसमें महंगाई और बेरोजगारी प्रमुख विषय हो सकते हैं।

सभी जिलों में मिशन 2022 की अलख

सपा यूपी के सभी 75 जिलों में अपनी अभिय़ान शुरु करेगी। इसके पहले अखिलेश ने मंगलवार को जता दिया कि वह किसी भी बड़े दल से गंठबंधन नहीं करेंगे। छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव में उतरने की योजना है। दरअसल पिछले दो चुनावों में सपा का अनुभव अच्छा नहीं रहा, लोकसभा में बसपा ने धोखा दिया।

वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ थामकर सत्ता से बाहर हो गए। अब अखिलेश यादव अकेले ही चुनावी रण में उतरने की नीति बना रहे हैं। इसी के तहत आने वाले जुलाई महीने से सभी जिलों में अभियान शुरु हो जाएगा। अखिलेश यादव खुद सभी जिलों का दौरा करेंगे और जनसमर्थन की अपील होगी।

Related posts

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मिले विधायक सुधांशु शेखर

Rani Naqvi

व्यापम घोटाला: कांग्रेस नेता दिग्विजय, कमलनाथ और सिंधिया पर FIR दर्ज

mahesh yadav

लखनऊ: महंगाई भत्ता ना मिलने पर सीएम योगी को ज्ञापन भेजेंगे कर्मचारी

Shailendra Singh