featured धर्म

27 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 4 27 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
खण्डग्रास चंद्र ग्रहण आपकी राशि पर है जिस कारण निकट भविष्य में व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। जोखिम भरे कार्य न करें।

वृषभ
आपकी राशि पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में नुकसान मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। जोखिम भरे कार्य न करें।

मिथुन
चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको आर्थिक लाभ निकट भविष्य में देगा। नई नौकरी, नया व्यापार या नए अनुबंध का लाभ होगा।

कर्क
खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको सुख देने वाला है। निकट भविष्य में भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी फिर भी विलासिता से बचें।

सिंह
खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपको आर्थिक रूप से प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कन्या
आपको यह ग्रहण धन हानि दे सकता है। जिस कारण रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और न ही रिश्वत दे न लें।

तुला
भावुकता में नियंत्रण रखें। ग्रहण आपको अपयश दे सकता है। दात्पत्य जीवन के लिए यह ग्रहण उत्तम है।

वृश्चिक
आपके लिए ग्रहण कष्टकारी है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा-विवाद से बचें। मादक वस्तुओं का प्रयोग न करें।

धनु
खण्डग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव निजी जीवन पर पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। किसी अन्य सहयोग या महिला मित्र से पीड़ा मिल सकती है।

मकर
आपके लिए यह ग्रहण सामान्य सुख देने वाला है। संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। चली आ रही परेशानी में लाभ देगा।

कुंभ
यह ग्रहण आपको तनाव देगा। संयम रखें। हनुमान जी की उपासना आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगी।

मीन
ग्रहण गलत संगत, गलत निर्णय शारीरिक और मानसिक पीड़ा दे सकता है। माता-पिता का सम्मान करना आपके हित में होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार का दिन है। आश्विन मास (Ashiwin Month) की शुक्ल पक्ष द्वादशी 09:44 AM तक उसके बाद त्रयोदशी, सूर्य -सूर्य तुला राशि पर है, योग-हर्षण योग 02:01 AM तक, उसके बाद वज्र योग, करण -v है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- त्रयोदशी 06:56 AM तक उसके बाद चतुर्दशी 04:17 AM, Oct 28 तक
  • नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद 09:25 AM तक उसके बाद रेवती
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- हर्षण
  • वार- शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:32 AM
  • सूर्यास्त- 5:49 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 4:54 PM 27अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 5:43 AM, 28अक्टूबर
  • राहु काल-10:46 AM से 12:10 PM तक

Related posts

जेल से रिहा हुए मदन मित्रा, लेकिन घर नहीं लौट सकते

bharatkhabar

PM नरेन्‍द्र मोदी ने कैप्‍टन जय नारायण प्रसाद निषाद के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

mahesh yadav

अखिलेश के साथ मंच साझा करते नजर आए मुलायम यादव, शिवपाल को लगा झटका !

mahesh yadav