Kangana Ranaut Ayodhya Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और पूरे विधि विधान के साथ पूजन की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने कंगना रनौत को पीले रंग की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें :-
कंगना ने राम मंदिर का देखा कामकाज
कंगना रनौत ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के कामकाज को भी देखा। इस दौरान मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियर ने एक्ट्रेस को राम मंदिर और उससे जुड़ी बात का बारीकी से बताते नजर आए। बता दें कंगना ने राम मंदिर के वीआईपी गेट नंबर 11 से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया।
आओ मेरे राम।
वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूँ, उनकी भक्त हूँ और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले।
मेरी फ़िल्म तेजस में रामजन्मभूमि की… pic.twitter.com/vxBd8tqfSx— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 26, 2023
600 सालों बाद रामलला का मंदिर बन रहा: कंगना
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कंगना ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम अपनी आंखों के सामने इस मंदिर को बनता हुआ देख रहे हैं। 600 सालों बाद रामलला का मंदिर बन रहा है, ये हिन्दुओं का कई सदियों का संघर्ष है।
राम जन्मभूमि अयोध्या जाकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया @KanganaTeam pic.twitter.com/Rm4zcRimTn
— Tejinder Pall Singh Bagga (@TajinderBagga) October 26, 2023
उन्होंने कहा कि इस मंदिर को देखने के लिए कई महान लोगों की जान भी चली गई है, लेकिन आज जब ये हो पा रहा है तो मोदी सरकार की वजह से हो पा रहा है। हमारे जो योगी जी हैं उन्होंने भी इस केस में बहुत संघर्ष किया है।