CM Dhami In Chennai: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चेन्नई के ट्रिप्लीकेन में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें :-
CM Sukhu Admitted In IGMC: हिमाचल सीएम की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती
पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बात की।
चेन्नई में भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार भगवान श्री पार्थ सारथी के पौराणिक मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अद्भुत वास्तुकला से सुसज्जित इस भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु विष्णु के चार अवतारों श्री कृष्ण, श्री राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है।
भगवान विष्णु… pic.twitter.com/YWDLB7lyIZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 26, 2023
बता दें कि, बीते दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चेन्नई के होटल ताज कोरोमंडल में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत आयोजित रोड शो में भाग लेंगे।