Breaking News featured उत्तराखंड देश

पूरे राज्य में आज से शुरू हुई रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, रोडवेज प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया

3f950f32 4b67 4876 8acb 16b96ab42b51 पूरे राज्य में आज से शुरू हुई रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, रोडवेज प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया

देहरादून। पूरे देश के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है। सभी राज्यों के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच देहरादून में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल कर रहे हैं। यह हड़ताल आज भी जा रही है। जिसके चलते रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को आज वार्ता के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार इस हड़ताल में यूनियन से जुड़े करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही देहरादून मण्डल में पहले से करीब 1200 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित करेंगे-

बता दें कि आज से रोडवेज के बाकी सभी मंडलों में भी हड़ताल शुरू हुई है। सुबह पांच बजे से आंदोलनकारी रोडवेज कर्मी आईएसबीटी पर डटे हैं। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। इस वजह से बस सेवा करीब 80 फीसदी तक ठप रहने की आशंका है। हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित करेंगे। उधर, परिवहन निगम ने बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई के लिए वार्ता को बुलाया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Related posts

यूपी में भ्रष्टाचार और गुंडाराज का है बोलबाला: प्रधानमंत्री

Rahul srivastava

मोदी के भक्त उन्हें डूबा देंगे- शिवसेना

Pradeep sharma

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पिता की चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

rituraj