जम्मू - कश्मीर Breaking News featured राज्य

जम्मू कश्मीर में केंद्र के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

जम्मू कश्मीर में केंद्र के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

जम्मू कश्मीर: अनलॉक-3 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को‌ आदेश जारी किया कि वह अंतर राज्य और अंतर जिला गाड़ियों की आवाजाही से प्रतिबंध हटाएं। रिपोर्ट है कि कुछ राज्यों में अंतर राज्य और अंतर जिला। गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। जिससे व्यवसायिक व अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही है। जरूरी सामान लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस का उल्लघंन हो रहा है। आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत अधिकारों का उपयोग करके आदेश दिए गए हैं। अंतर राज्य और अंतर जिला आवाजाही के लिए अलग से किसी आदेश, अनुमति, परमिट या ई परमिट की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

राज्य और जिला स्तर पर आर्थिक गतिविधियां, सप्लाई चैन और रोजगार संबंधी कार्य प्रभावित हो रहें हैं। राज्यों को सुनिश्चित करना होगा कि राज्यों का क्रास बार्डर ट्रेड में कोई अड़चन नहीं आए। गृह मंत्रालय के गृह सचिव अजय भल्ला ने‌ सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को मंत्रालय के आदेशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।

Related posts

ब्राजील में राष्ट्रपति पद के दावेदार जैर बोलसोनारो पर हमला

rituraj

Aaj Ka Panchang: 13 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Rahul

आपका मोटापा आपके होने वाले बच्चें की सेहत पर डाल सकता है नुकसान

mohini kushwaha