Fitness Food Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें

health 1 Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें
जैसे अच्छा खाना पीना सेहत के लिए जरूरी होता है उसी तरह खाने में किस वक्त क्या खाया जाए ये भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो आपके शरीर पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। जिससे सेहत भी खराब हो सकती है।
Women Health Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें
ऐसे में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सुबह के समय खाने में ज्यादा फायदेमंद होती हैं। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो दोपहर के समय खाया जाना अच्छा रहेगा। ये सब खाद्य पदार्थों के पोषण तत्वों और कैलोरीज पर निर्भर करता है। यही वजह है कि हम आपको आज बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजें जो आप सही समय पर खाएं तो आपके शरीर पर अच्छा असर पड़ेगा।
Banana Honey Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें
सुबह शहद के साथ गर्म पानी लें
अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसको स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा समझा जाता है इसके पीछे की वजह है इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम्स जो जो पेट को साफ करने में मददगार होते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Banana Honey 1 Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजेंBanana Honey 1 Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजेंखाली पेट तरबूज और पपीता
एक्सपर्ट पपीता और तरबूज भी खाली पेट खाने की सलाह देते हैं। जानकारों के अनुसार ये बहुत फायदेमंद होता है। ये दोनों ही फलजो पेट को साफ करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह शुगर क्रेविंग को भी रोकने में मददगार होते हैं। पपीता शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। वहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरबूज दिल और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।
सुबह खाएं ड्राई फ्रूट्स
सुबह के समय ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के बहुत फायदेमंद होता है। अगर सुबह के समय ड्राई फूट्स खाए जाएं, तो इससे पाचन तो दुरुस्त होता ही है, साथ ही पेट के पीएच लेवल सामान्य रहता है।
dry fruits Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें
Banana Honey Healthy Diet : अगर खुद को रखना है फिट, तो सुबह खाएं ये चीजें
नाश्ते में दलिया
नाश्ते में दलिया एक पौष्टिक आहार माना गया है। क्योंकि इसमें कम कैलोरी और भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जो बॉडी को हेल्दी रखने में कारगर होता है।

Related posts

उल्टी जींस का अनोखा फैशन कर रहा है ट्रेंड, आप भी देखें

mohini kushwaha

ऑफिस में कैरी करें ये लुक, दिखेंगे अलग और स्टाइलिश

mohini kushwaha

Women Health Tips: महिलाओं को रहना है स्वस्थ, तो डाइट में शामिल करें ये पांच विटामिन

Neetu Rajbhar