featured देश

दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 साल की उम्र में निधन

दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली:भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी और दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष की थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

 

singer दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 साल की उम्र में निधन

 

ये भी पढें:

 

उत्तर प्रदेशः हरदोई में दबंग युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़ विरोध करने पर फाड़े कपड़े
उत्तर प्रदेशः कविनगर थाने में तैनात उप-निरीक्षक ने सर्विस पिस्तौल से की आत्महत्या !

 

अन्नपूर्णा देवी के निधन पर उनके चाहने वालों ने दुख जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दुख जताया। अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं। वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। उन्होंने सितारवादक पंडित रविशंकर से शादी की थी। बाद में उनकी शादी टूट गई थी।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री ने दून अन्तर्राष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेला-2018 का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश सरकार ने रद्द की चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

 

By: Ritu Raj

Related posts

योगी की जनसंख्‍या नीति से विहिप नाखुश,कहा इससे हिन्‍दुओं का होगा नुकसान

Shailendra Singh

चार अप्रैल से कॉमनवेल्थ-2018 का आगाज, सिंधु को चुना गया ध्वजवाहक

lucknow bureua

कैसे खुलते हैं केदारनाथ जी के कपाट, क्या हैं भगवान की डोली का रहस्य?

Mamta Gautam