featured देश राज्य

#MeToo: एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

Amit Shah #MeToo: एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व पत्रकार एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से उनपर कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि विदेश राज्यमंत्री पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री पर जो आरोप लगे हैं उनकी सत्यता की भी जांच होनी चाहिए।

Amit Shah #MeToo: एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

‘देखना पड़ेगा ये सच है या झूठ

अमित शाह ने कहा, ‘देखना पड़ेगा ये सच है या झूठ। हमें पद की सत्यता और जिस व्यक्ति ने इसे पोस्ट किया है उसकी भी जांच करनी होगी। आप मेरे नाम का इस्तेमाल करते हुए भी कुछ लिख सकते हैं। हम इस पर जरूर सोचेंगे।’ इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी अपने मंत्री पर लगे आरोपों को लेकर गंभीर है।

.…जहां अविश्वसनीय आरोप लगाए जा सकते हैं

शाह ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अविश्वसनीय आरोप लगाए जा सकते हैं। लेकिन उनके इस बयान ने भाजपा में एक बहस शुरू करने का काम जरूर किया है। शाह ने साफ किया है कि एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बाद एक नकारात्मक संदेश जा रहा है और पार्टी इसे लेकर चिंतित है।

#MeToo: बदलाव लाने के लिए ऊंची आवाज में सच बोलना होगा: राहुल गांधी

शुक्रवार को अकबर के खिलाफ एक और अकाउंट से मी टू अभियान के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर जारी बहस के कारण पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

#Metoo: बॉलीवुड सिंगर ने श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगाए आरोप

शाह का कहना है कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां किसी भी तरह के आरोप लगाए जा सकते हैं। चाहे वो कितने भी पुराने क्यों ना हो। लेकिन एमजे अकबर के खिलाफ चल रहे विवाद ने भाजपा को डराने का काम किया है क्योंकि मोदी सरकार में महिलाओं के पक्ष में कई फैसले लिए गए हैं। ऐसे में अपने मंत्री का नाम यौन शोषण के आरोप में आने के कारण भाजपा परेशान है।

Related posts

बालिक लड़की की सहमति से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं लेकिन अनैतिक : इलाहबाद हाईकोर्ट

Rahul

महाराष्ट्र: किकी चैलेंज कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा

mahesh yadav

अमेरिकाः ट्रंप का इस्तीफा, व्हाइट हाउस के बाहर मुफ्त वितरित किए गए अखबार

mahesh yadav