featured देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज 50वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज 50वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री केजरीवाल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ”बहुत बहुत धन्यवाद सर”।

 

kejriwal 4 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज 50वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

 

ये भी पढें:

जानिए कैसे हुआ था देशी रियासतों का विलय, और रोचक तथ्य
जानिए क्या थी सरदार पटेल की देशी रियासतों के विलय में भूमिका ?

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। ममता बनर्जी ट्वीट किया, ‘आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।” वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसके जवाब में लिखा, ”बहुत धन्यवाद दीदी।’

 

इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र को आपकी सेवा के कई और साल के लिए प्रार्थना करता हूं।’ बता दें कि पूर्व पीएम की नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह फैसला किया है कि वो अपना जन्मदिन नही मनाएंगे।

 

ये भी पढें:

जानिए: अधिकारियों और पेंशनर्स को कौन सा तोहफा देने की तैयारी कर रही मोदी सरकार
जानिए क्यों हो रहा है आर्टिकल 35A विरोध, क्या अधिकार देता है आर्टिकल 35A ?

 

By: Ritu Raj

Related posts

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण जेल से हुए रिहा

rituraj

गाजियाबादः PWD इंजीनियर ने इस IPS पर लगाया संगीन आरोप, कहा- रात में बेटी को कॉल करके करता है परेशान

Shailendra Singh

तीन साल से बंद है दाऊद की बोलती, खुफिया एजेंसियां  आवाज सुनने को तरसी

Rani Naqvi