featured भारत खबर विशेष

घर के सदस्यों की मौत होने पर यहां काट दी जातीं हैं महिलाओं की उंगलियां, जानिए कैसी है ये खौंफनाक परम्परा?

lady 1 घर के सदस्यों की मौत होने पर यहां काट दी जातीं हैं महिलाओं की उंगलियां, जानिए कैसी है ये खौंफनाक परम्परा?

आपने देश ही नहीं दुनिया में भी कई सारी ऐसी परम्पराएं देखी होंगी जो कि, बेहद अजीब होती है। लेकिन उसके बाद भी लोग बड़ी ही शिद्द से इन परम्पराओं को निभाते हैं।

ऐसी ही अजीब परम्परा है जिसमें घर के किसी सदस्य की मौत हो जाने पर घर की औरतों की उंगलियां काट दी जाती हैं।

आपको शायद हमारी बात पर विश्वास न हो लेकिन हम आपको इस अजबी परम्परा की दर्दनाक तस्वीरे दिखाते हैं। जिसे देखकर आपको सिर चकरा जाएगा।

इंडोनेशिया में एक ऐसा कबीला है जहां किसी कि मौत होने पर कबीले कि महिलाओं की उंगली काट दी जाती है।

कबीले कि ये परंपरा है कि किसी शख्स की मौत होने पर उस घर की ही किसी एक औरत की एक उंगली काट दी जाती है।

lady 2 घर के सदस्यों की मौत होने पर यहां काट दी जातीं हैं महिलाओं की उंगलियां, जानिए कैसी है ये खौंफनाक परम्परा?
दानी कबीला पापुआ गिनी के तहत आता है और यहां करीब ढाई लाख आदिवासी रहते हैं।
इस परंपरा के पीछे का तर्क ये है कि औरत के द्वारा उंगली का दान देने पर मरने वाला शख्स भूत बनकर परिवार को नहीं सताएगा।

परंपरा के अनुसार दानी जनजाति में किसी परिवार के सदस्य की मौत पर उस परिवार की महिला की उंगलियों को काट दिया जाता है।

इस अजीब परम्परा के चलते यहां कई महिलाओं के हाथों से पूरी अंगुलियां ही गायब हो चुकी है और यह दर्दनाक कार्य भी उसी परिवार के सदस्य को करना पड़ता है।

बताया जाता है कि उंगलियां काटने से पहले उनको धागे से 30 मिनट बांधकर रखा जाता है।
इसके बाद काटी गई उंगलियों को सूखाकर जलाया जाता है।

हालांकि, सरकार ने कुछ साल पहले इस परंपरा पर बैन लगा दिया, लेकिन फिर भी दानी जनजाति के लोग इसे निभाते हैं।

https://www.bharatkhabar.com/kota-district-declared-affected-by-locust-invasion/
इस तरह दर्द को झेलते हुए भी यहां की महिलाएं बहुत इस परम्परा को निभा रहे हैं।

Related posts

बांग्लादेश हमले में हमलावर समेत 4 की मौत, 13 घायल

bharatkhabar

सीएम योगी ने नाइट कर्फ्यू का टाइम बढ़ाया, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

Aditya Mishra

असम के कोकराझार में आतंकी हमला, 14 लोगों की मौत

bharatkhabar