देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 10,956 मरीज सामने आए हैं।
नई दिल्ली: देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 10,956 मरीज सामने आए हैं । जिसेक बाद देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख के करीब पहुंच गई है। एक दिन में 396 मरीजों ने जान गवाई है। भारत में कुल मरीज़ों का आंकड़ा 2,97,535 हो गया है, जिनमें से 1,47,195 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिसकी बदौलत भारत में रिकवरी रेट 49.47 प्रतिशत हो गया है। इस वक्त देश में कुल 1,41,842 सक्रिय COVID-19 मामले हैं, और भारत में अब तक कुल 8,498 लोग COVID-19 का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं।
बता दें कि इस बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 लाख मामले हैं। वहीं, उसके बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 लाख है। तीसरे स्थान पर रूस है, जहां 4 लाख 93 हजार से ज्यादा केस हैं।
इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, “यहां तक कि भारत WHO की कम्युनिटी स्प्रेड की परिभाषा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा। शब्द ‘कम्युनिटी स्प्रेड’ को लेकर काफी बहस की स्थिति है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है।
https://www.bharatkhabar.com/after-killing-the-grandmother-started-eating-meat/
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 97 हजार के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 3607 मामले दर्ज किये गए और इस दौरान 150 लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र ने कनाडा को पीछे छोड़ दिया। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अभी 97,648 मामले हैं और इनमें से 46 हजार 78 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 3590 मरीजों की जान जा चुकी है।
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34,687 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1877 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 486 मरीज ठीक भी हुए हैं और इसकी संख्या अब 12,731 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटो में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हुई जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ-साथ 36 पुरानी मौत और जोड़ने पर कुल मौत का आंकड़ा 984 से बढ़कर 1085 हो गया है है। दिल्ली में फिलहाल 20 हजार 871 एक्टिव मामले हैं।