featured देश बिहार राज्य

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बयान कहा, देश को बांटने की साजिश कर रही है कांग्रेस

GIRIRAJ SINGH बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बयान कहा, देश को बांटने की साजिश कर रही है कांग्रेस

समस्तीपुरः बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी ज्यादा सरगर्मीं देखने को मिल रही है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे के ऊपर आरोपों का पुलिंदा चढाकर अपने आपको सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह

कांग्रेस ने किया है देश को बांटने का काम

इस दौरान राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं। साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि विदेशी शक्तियों के माध्यम से देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान कहा, लालू यादव को बिहार की उन्नति से कोई मतलब नहीं

कांग्रेस ने देश को दो भागों में बांटा

राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश को दो भागों में बांटने का काम किया है। कांग्रेस ने पहले मुस्लिमों के अंदर घृणा पैदा की और राहुल गांधी ने इस घृणा को शिखर पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के आपत्तिजनक बयानों से पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है।

राजद प्रमुख पर किया हमला

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को जेल में मिलने जाने पर विपक्ष द्वारा बयानबाजी करने पर गिरिराज सिंह ने राजद पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी लोग जेल में मिलने जाते हैं वह भी किसी सामाजिक कामों से जेल नहीं गए हैं।

Related posts

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें!

Hemant Jaiman

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा

bharatkhabar

मुस्लिमों ने टिकट को लेकर कांग्रेस को बैनर में दी चेतावनी

Rani Naqvi