featured दुनिया देश

साल के अंत में भारत,अमेरिका की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी.

30 5 साल के अंत में भारत,अमेरिका की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी.

भारत और अमेरिका के बीच सैन्य युद्धाभ्यास साल 2018 के अंत तक हो सकता है। भारतीय रक्षा मंत्रालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ इसका प्रारूप तैयार करने मे लगा है।

 

अमेरिका और भारत के विदेश मंत्री 1 साल के अंत में भारत,अमेरिका की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी.

 

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय सेना के तीनों अंग अमेरिका की सेना के साथ अलग-अलग युद्ध अभ्यास करते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब दोनो देशों की थल सेना, वायु सेना और नौसेना एक साथ युद्ध अभ्यास करेगी।

युद्ध अभ्यास के मुद्दे पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के बीच सितंबर मे होने वाली टू प्लस टू बैठक मे चर्चा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस की पिछले भारत यात्रा के दौरान निर्मला सीतारमण के साथ विस्तार से चर्चा हुई थी।

बांग्लादेश में हुआ एक दर्दनाक हादसा,नदी में डूबने के कारण पांच किशोर फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत

आपको बता दें कि पिछले साल तीनो भारतीय सेनाओं ने रूस मे इंद्र-2017 द्विपक्षीय युद्धाभ्यास के तहत रूसी सेनाओं के साथ सम्मिलित रूप से हिस्सा लिया था।जिसमें भारतीय सेना के 350 जवान, वायुसेना के 80 जवानों और आईएल 76 एयक्राफ्ट व भारतीय नौसेना की एक फ्रिगेट शामिल हुए थे।

इस बार अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास बेहद खास होगा। जिसमे तीनों सेनाएं सम्मिलित होंगी।मालूम हो कि पिछले साल भारतीय सेना व अमेरिकी सेना के बीच युद्धाभ्यास-2017, वाशिंग्टन के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड मे आयोजित किया जा चुका है।जिसमे गोरखा रायफल्स के 200 जवान शामिल हुए थे।

बता दें कि जबकि भारतीय नौसेना व अमेरिकी नौसेना ने जापान की नौसेना के साथ हाल ही मे मालाबार-2018 के तहत त्रीपक्षीय युद्घाभ्यास किया था। इस वार्षिक अभ्यास में तीनों देशों के विमान, नौसेना की परमाणु पनडुब्बियां और जंगी जहाजों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था।अमेरिका के साथ भारत की सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास देश के लिए बहुत ही अहम होगा।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

क्या आपने खाई 2 जून की रोटी ? सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा ये वाक्य, जानिए…

pratiyush chaubey

पाकिस्तान की आज भी गोलाबारी जारी, 70 हजार से अधिक लोगों पर असर

mohini kushwaha

कैप्टन अमरिंदर के बयान से मचा बवाल, बीजेपी ने फूंके पंजाब सीएम के पुतले

Rani Naqvi