लाइफस्टाइल featured धर्म

रक्षाबंधन के दिन बहनों को दें ये विशेष उपहार, रिश्ता बनेगा और भी अटूट

रक्षाबंधन के दिन बहनों को दें ये विशेष उपहार

नई दिल्ली। बहन और भाईयों के पवित्र और अटूट प्रेम पर आधारित रक्षा बंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का उन्हें वचन देते हैं। इस बार रक्षा बंधन का त्यौहार 26अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार का चलन सदियों पुराना है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का काफी महत्व होता है।

रक्षाबंधन के दिन बहनों को दें ये विशेष उपहार
रक्षाबंधन के दिन बहनों को दें ये विशेष उपहार

इसकी तैयारियां काफी पहले से ही शुरू हो जाती हैं। भारत में इसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खट्टे-मीठे रिश्ते की पवित्र ड़ोर पर बना भाई बहन का रिश्ता और भी खास हो जाता है जब बहने अपने भाई को अपना प्यार दिखाने के लिए उनकी कलाई पर रांखी बाँधती हैं और जब भाई उनके लिए उपहार लेकर आता है। अक्सर भाई अपनी बहनों के लिए रक्षा बंधन से पहले ही सोचने लगते हैं कि वो रक्षा बंधन के दिन अपनी बहनों को क्या उपहार दें सकते हैं

राशि अनुसार जाने क्या दें

मेष

इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे कोई शोपीस गिफ्ट के रुप में दें। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में दी जा सकती हैं।

वृषभ

जिन लोगों की बहन की राशि वृषभ है, वे अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भई मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। ये चीजे शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और शुक्र इस राशि का स्वामी कहलाता है।

मिथुन

इस राशि का स्वामी बुध कहलाता है, इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिनमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में देनी चाहिए।

कर्क

इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।

सिंह

अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दें।

कन्या

इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक ये पेन उपहार में दें।

तुला

इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम आदि गिफ्ट करें।

वृश्चिक

इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए जिन लोगों की बहन का राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

धनु

इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

मकर

इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।

कुंभ

इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।

मीन

इस राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की बहन की राशि मीन है, वे सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें गुरु ग्रह से संबंधित हैं। आप भी अपनी बहन की राशि के अनुसार उसे उपहार दे सकते हैं। भारत खबर परिवार की ओर से आप सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें:-

रक्षा बंधन के दिन ऐसे सजाएं, भाईयों के लिए स्पेशल थाली

इस वजह से मनाया जाता है हर साल रक्षा बंधन, ये कहानियां ये प्रचलित

Related posts

आरएसएस को टक्कर देने के लिए बना ‘कांग्रेस स्वयंसेवक संघ’

Rahul srivastava

केपी ओली की खास चीनी महिला के विरोध में सड़कों पर उतरे नेपाल के लोग..

Mamta Gautam

Delhi MCD Election: MCD पर कब्जे के लिए सीएम केजरीवाल ने बनाई रणनीति, दिल्लीवालों को दी 10 गारंटी

Neetu Rajbhar