featured देश

Delhi MCD Election: MCD पर कब्जे के लिए सीएम केजरीवाल ने बनाई रणनीति, दिल्लीवालों को दी 10 गारंटी

arvind kejriwal Delhi MCD Election: MCD पर कब्जे के लिए सीएम केजरीवाल ने बनाई रणनीति, दिल्लीवालों को दी 10 गारंटी

दिल्ली में 4 दिसंबर को एमसीडी (Delhi MCD Election) के चुनाव होने हैं इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए 10 गारंटियां दी हैं। जिसमें दिल्ली का सौंदर्य करण और कूड़े की पहाड़ से निजात दिलाने से जुड़े कई वादे शामिल है। इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि वह अस्थाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी मुहैया कराएंगे।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए ये 10 वादे
  1. दिल्ली का सौंदर्य करण किया जाएगा दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को हटाया जाएगा सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनेगा उन्होंने बताया कि लंदन टोक्यो से एक्सपर्ट की मदद से से कूड़े की प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।
  2. भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। जिसके तहत बिल्डिंग के नक्शे को पास करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। ब्लैक मेलिंग को रोका जाएगा।
  3. पार्किंग की व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
  4. आवारा पशुओं से छुटकारा मिलेगा।
  5. नगर निगम की सड़कों को ठीक किया जाएगा।
  6. नगर निगम स्कूल एवं अस्पताल पहले से बेहतर होंगे।
  7. हर क्षेत्र में पार्क की अच्छी व्यवस्था होगी।
  8. व्यापारियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान की जाएगी।
  9. स्ट्रीट वंडर्स के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।
  10. अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी।

Related posts

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर भड़के मोदी, कहा- मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा

bharatkhabar

IPL 2021: मुंबई बनाम राजस्थान रॉयल्स, चैंपियन को दिखाना होगा दम

pratiyush chaubey

दुनिया पर मंडराया कोरोना का खतरा, TMC सांसद ने की इंटरनेशनल उड़ानें रोकने की मांग

Rahul