featured यूपी राज्य

बाबा विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Screenshot 2022 11 11 154154 बाबा विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

वाराणसी, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्री काशी बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम ने यहां सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने षोडषोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अबतक 91 बार विश्वनाथ दरबार में मत्था टेक चुके हैं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया और दुनियाभर से आने वाले आस्थावान सनातनधर्मियों के लिए की गयी व्यवस्थाओ को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Related posts

हल्द्वानी: ‘आप’ का जन जागरण अभियान, कहा दोनों सरकारें झूठी

pratiyush chaubey

सत्ता का मोह: आपस में भिड़े तालिबान और हक्कानी, पंजशीर में मारे गए 600 तालिबानी

Rahul

बिहार: NDA का सीट बंटवारा हुआ फाइनल, राज्यसभा जाएंगे रामविलास पासवान

Ankit Tripathi