featured खेल

WTC FINAL:भारतीय गेंदबाजों ने पांचवे दिन पलटा पासा, 249 रन पर किवी टीम ALL OUT, अब इंडियन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

WTC FINAL: लंच के पहले न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, शमी और इशांत शर्मा ने तोड़ी किवी टीम की कमर

WTC FINAL: पांचवे दिन लंच के बाद 249 रनों पर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। भारतीय गेदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को पवेलिनय वापस भेज दिया। न्यूजीलैंड के पास 32 रनों की अतिरिक्त लीड है। अब भारतीय टीम को बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को टार्गेट देना होगा।

भारतीय टीम को अच्छा लक्ष्य तय करना होगा

भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अच्छा टार्गेट सेट करना होगा। अगर भारतीय टीम ने 200 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा तो मैच में बराबरी का मुकाबला होगा। पिच पर तेज गेंदबाजों को काफ मदद मिल रही है। न्यूजीलैंड के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी खासी फौज है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेदबाज इम्तिहान जरूर लेंगे।

भारतीय गेंदबाजों ने पासा पलटा

भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्द शमी ने चार विकेट लिए, इशांत शर्मा ने तीन और आर अश्विन ने दो विकेट चटकाएं, रविद्र जाडेजा ने एक विकेट लिया। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान विलियमसन ने 49 रनों की पारी खेली, जबकि ग्रैडहोम ने 13 रन, जेमिनशन ने 21,वैगनर 0 रन पर आउट हुए, टिम साउथी 30 रन पर आउट हुए, जबकि बोल् सात रन पर नाबाद वापस लौटे।

न्यूजीलैंड ने 38 रनों की बढ़त बनाई

दोनों टीमें अपनी पहली पारी खेल चुकी है। दो पारियों के बाद न्यूजीलैंड ने 32 रन की बढ़त ले ली है। भारत के नजरिए से मैच देखे तो यह बढ़त कोई खास नहीं है। भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के सामने एक अच्छा टोटल रखना होगा। और फिर भारतीय टीम के गेंदबाजों को घातक बॉलिग करनी होगी। तभी भारतीय टीम यह टेस्ट चैम्पियनशिप को अपने नाम कर सकती है।

Related posts

जाने लॉकडाउन की अवधि में शासकीय कार्यालयों  को खोला जाएगा या नहीं

Shubham Gupta

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत

bharatkhabar

PETA ने जॉन अब्राहम को बनाया ‘पर्सन ऑफ द ईयर’, बताई ये वजह

Hemant Jaiman