featured यूपी

प्रयागराज: प्रताड़ना से परेशान महिला तीन बच्चों के साथ यमुना नदीं में कूदी, पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज: प्रताड़ना से परेशान महिला तीन बच्चों के साथ यमुना नदीं में कूदी, पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगा दी। महिला के कूदने के बाद चारों लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला लालापुर के बसई गांव की निवासी बताई जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मायके पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के परिजनों ने मायके के पक्ष पर आरोप लगाया। महिला के परिवार ने कहा ससुर और सास की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों के साथ नदी में कूदकर अपनी जान दी है।

मामला यूपी के प्रयागराज के जिले के लालापुर इलाके का है। जहां महिला ने तीन बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने महिला सहित चारों लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, 3 विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 272 रन

Saurabh

बिहार की राजनीति में हुआ बड़ा खेल, चाचा समेत 5 सांसदों ने छोड़ा चिराग का साथ

Saurabh

पंजाब के नए राज्यपाल होंगे बनवारी लाल पुरोहित, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश

Saurabh