featured देश पंजाब

पंजाब के नए राज्यपाल होंगे बनवारी लाल पुरोहित, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश

banwarilal purohit 1630073790 lb पंजाब के नए राज्यपाल होंगे बनवारी लाल पुरोहित, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश
पंजाब के नए राज्यपाल होंगे बनवारी लाल पुरोहित

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बनवारी लाल पुरोहित पंजाब में स्थायी व्यवस्था होने तक राज्यपाल का कामकाज देखेंगे। अभी तक पंजाब में वीपी सिंह बदनौर राज्यपाल हैं। उनका कार्यकाल कुछ दिन पहले खत्म हो गया था।

22 अगस्त को पूरा हुआ था कार्यकाल

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो गया था। पंजाब के राज्यपाल की चंडीगढ़ में अहम भूमिका होती है, क्योंकि वह चंडीगढ़ के प्रशासक भी होते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन सीधे-सीधे भूमिका में होते हैं।

तमिलनाडु के साथ पंजाब के राज्यपाल भी होंगे

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि सामान्य व्यवस्था बनाए जाने तक बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के साथ पंजाब के राज्यपाल भी होंगे और चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पुरोहित को सितंबर 2017 में तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Related posts

आई फैसले की घड़ी, सिद्धू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

lucknow bureua

भाजपा ने दूसरी सूची में जारी किए 155 प्रत्याशियों के नाम

kumari ashu

Coronavirus India Update: देश में 975 नए कोरोना के मामले, 4 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar