featured खेल

IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, 3 विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 272 रन

india vs south africa 1st test centurian 1640533539 IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, 3 विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 272 रन

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत काफी अच्छी रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है।

IND vs SA: 3 विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 272 रन

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत काफी अच्छी रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल के शतक और मयंक अग्रवाल की फिफ्टी के दम पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले विकेट के लिए 244 गेंद में 117 रन जोड़े

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट झटके। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 244 गेंद में 117 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल (60) आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके जड़े। मयंक की यह टेस्ट में छठी फिफ्टी रही।

94 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए विराट

वहीं चेतेश्वर पुजारा शून्य पर आउट हुए। एनगिडी ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने समझदारी से बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 171 गेंद पर 82 रन जोड़े। इसके बाद विराट 94 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए।

केएल राहुल 122 रन बनाकर नाबाद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी लगाई। वह 122 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी पारी में राहुल 16 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। वे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Related posts

अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा के हुए स्वामी प्रसाद मोर्य

bharatkhabar

उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं हुई रद्द, 12वीं की स्थगित

pratiyush chaubey

रोड रेड मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिद्धू को बड़ी राहत, हुए भावुक

rituraj