featured यूपी

कौन है विकास दुबे जिसने हिला दिया यूपी का शासन प्रशासन, कानपुर एनकाउंटर..

vikas 1 कौन है विकास दुबे जिसने हिला दिया यूपी का शासन प्रशासन, कानपुर एनकाउंटर..

यूपी के कानपुर जिले में पुलिस और विकास दुंबे के बीच हुई मुठभेड़ में 8 पुलिसकार्मियों की जान चली गई है तो वहीं 6 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। इस खूनी मुठभेड़ के बाद सवाल उठ रहे हैं कि, विकास दुबे और उसके गुंडों ने किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया।और कौन है विकास दुबे जिसकी गुंडागर्दी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं..उत्तरप्रदेश में कानपुर देहात के बिठूर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 19 साल पहले उसने 2001 में थाने में घुसकर राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने राजनीति में एंट्री ली। नगर पंचायत का चुनाव भी जीता था। विकास कई बार गिरफ्तार भी हुआ। 2017 में लखनऊ में एसटीएफ ने कृष्णा नगर से उसे दबोचा था।

vikas 2 कौन है विकास दुबे जिसने हिला दिया यूपी का शासन प्रशासन, कानपुर एनकाउंटर..

हिस्ट्रीशीटर विकास कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव का रहने वाला है। उसने कई युवाओं की फौज तैयार कर रखी है। इसी के साथ वह कानपुर नगर से लेकर कानपुर देहात तक लूट, डकैती, मर्डर जैसे अपराधों को अंजाम देता रहा है। 2000 में विकास ने शिवली इलाके के ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या कर दी थी, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा भी हुई थी।
विकास ने अपने अपराधों के दम पर पंचायत और निकाय चुनावों में कई नेताओं के लिए काम किया और उसके संबंध प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियों से हो गए। 2003 में शिवली थाने के अंदर घुस कर इंस्पेक्टर रूम में बैठे तब श्रम संविदा बोर्ड के चैयरमेन रहे राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ल को गोलियों से भून दिया था। उसका इतना खौफ था कि कोई गवाह सामने नहीं आया। इसके कारण वह केस से बरी हो गया। इसकी शादी शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क के पास रहने वाले राजू खुल्लर की बहन से हुई थी।

https://www.bharatkhabar.com/big-deal-between-india-and-russia-between-india-china-dispute/
लेकिन कल रात जिस तरह से विकास दुबे और उसके गुंडों ने पुलिस वालों की हत्या की उसके बाद उसका बच पाना बेहद मुश्किल हो गया है। पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया है और गुंडों की तलाश में जुट गई है। इस बीच विकास दुबे और उसके साथी फरार बताये जा रहे हैं। कल रात हुए मुठभेड़ में विकास दुबे के तीन गुर्गे भी मारे गये हैं।

Related posts

श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने बेटियों के साथ दिल्ली पहुंचे बोनी कपूर

rituraj

कोरोना ने गिरा दिए सोना-चांदी के भाव, जानिए सोना -चांदी में कितनी आयी गिरावट?

Mamta Gautam

पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दामों में अभी नहीं मिलेगी राहत, जान लीजिए कारण 

Shailendra Singh