featured मनोरंजन

बॉलीवुड की डांस मल्लिका सरोज खान की अचानक हार्ट अटैक से कैसे हुई मौत?

saroj 1 बॉलीवुड की डांस मल्लिका सरोज खान की अचानक हार्ट अटैक से कैसे हुई मौत?

बॉलीवुड में लगातार सितारों की मौत होती जा रही है। अभी लोग सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर के शोक से बाहर निकले भी नहीं थे कि, अचानक से कल रात बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। वो 71 साल की थीं। उनका निधन अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते 20 जून को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया। सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था।

images बॉलीवुड की डांस मल्लिका सरोज खान की अचानक हार्ट अटैक से कैसे हुई मौत?
जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल है. सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था. संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।

माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब के यादगार आइटम सॉन्ग एक-दो-तीन और साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के सॉन्ग ये इश्क… के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।शुक्रवार रात 1.52 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके शव को रात में ही बांद्रा के अस्पताल में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब मलाड के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रति शोक प्रकट करने के लिए प्रार्थना सभा तीन दिन बाद होगी।

https://www.bharatkhabar.com/big-deal-between-india-and-russia-between-india-china-dispute/
सरोज खान की निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। आखिरी बार सरोज खान ने करण जोहर के प्रोडक्शन तल बनी फिल्म कलंक के गाने कलंक को कोरियोग्राफ किया था। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी।

Related posts

ना ब्रा पहना ना टॉप, उर्फी जावेद ने बॉडी पर चिपकाए रंग-बिरंगे फूल, वीडियो वायरल

Rahul

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मॉनसून मेहरबान, मौसम विभाग ने 27 जिलों में जारी किया अलर्ट

Rahul

आत्मनिर्भर भारतः मंत्री नंदी ने 100 महिलाओं को दिया इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन

Shailendra Singh