featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के दिन भी जारी आशा वर्कर्स की हड़ताल और प्रदर्शन, धरना स्थल पर पहुंचे ‘आप’ प्रदेश उपाध्यक्ष

vlcsnap 2021 08 22 15h41m33s741 अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के दिन भी जारी आशा वर्कर्स की हड़ताल और प्रदर्शन, धरना स्थल पर पहुंचे ‘आप’ प्रदेश उपाध्यक्ष
रक्षाबंधन के दिन भी जारी आशा वर्कर्स की हड़ताल

अल्मोड़ा में आज रक्षाबंधन के दिन भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहा। रक्षाबंधन पर्व पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी आशा बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

‘रक्षाबंधन के दिन भी अड़ियल रवैया अपनाए हुए है सरकार’

इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की सनातन धर्म में भाई और बहन के अटूट प्रेम, रक्षाबंधन से बड़ा त्योहार और कोई नही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सनातनी धर्म के नाम पर भ्रम फैला रही है और रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर भी आशा बहनों की मांगों को नहीं मानकर उन्हें सड़कों पर बैठने के लिए विवश कर रही है। अमित जोशी ने कहा कि आज का दिन बड़ा मुफीद था की सरकार हमारी आशा बहनों की सारी मांगों को मान लेती तो सरकार का इससे बड़ा तोहफा और कुछ भी नहीं होत। सरकार आज भी अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए है और हमारी आशा बहनों की सुध नहीं ले रही है।

Related posts

4 नवंबर का राशिफल: कैसा रहेगा दिवाली का दिन, किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, आइए जानें

Rahul

घाटी में सचिन के पैसों से होगा स्कूल का निर्माण, दान किए 40 लाख रुपये

lucknow bureua

जिला पंचायत चुनावः भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर, इन सीटों पर फंस सकता है पेच

Shailendra Singh