लखनऊ: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकबला देखने को मिल सकता है। आज प्रदेश की 75 जिलों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान होना है।
बता दें कि प्रदेश के 22 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब बाकि बचे 53 जिलों में पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। वहीं, लखनऊ में कुल 25 सदस्य हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतदान के बाद आज शाम को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी। इस दौरान सपा से विजयलक्ष्मी और भाजपा से आरती रावत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इस बार 45 सीटों पर सत्तारुढ़ भाजपा का सपा से कड़ा मुकाबला है, वहीं, 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी तो इटावा में सपा उम्मीदवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान की प्रक्रिया होगी।