उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि पहुंचेंगे। जहां सीएम योगी वृंदावन में बृजराज उत्सव, हुनर हाट और कौशल कुबेर कुंभ का शुभारंभ करेंगे।
ये भी पढ़े : छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्यदेव को अर्घ्य देने का क्या है महत्व
भगवान योगीराज के करेंगे दर्शन
सीएम योगी मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान योगीराज के दर्शन करेंगे। साथ ही संत महात्माओं के साथ भोज करेंगे सीएम योगी।
सीएम योगी के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे ये नेता
सीएम योगी के मथुरा दौरे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नाविक भी मौजूद रहेंगे साथ ही सांसद हेमा मालिनी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कब कहां होंगे सीएम योगी
- 1:05 PM खेरिया एयरपोर्ट आगरा से मथुरा के लिए होंगे रवाना
- 1:20 PM पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पर पहुंचेंगे
- 1:30 PM टीएफसी पर पहुंचेंगे
- 2:10 PM ब्रजरज कार्यक्रम में पहुंचेंगे
- 3:40 PM तक ब्रजरज कार्यक्रम से होंगे रवाना
- 3:55 PM श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचेंगे
- 4:15 PM जन्मस्थान पर दर्शन के बाद होंगे रवाना
- 4:35 PM पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए होंगे रवाना