featured धर्म

10 नवंबर 2021 का राशिफल : छठ महापर्व पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

दैनिक राशिफल के अनुसार आज 10 नवंबर 2021 बुधवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चंद्रमा पूर्ण रूप से मकर राशि में विराजमान रहेगा। आज छठ महापर्व है। जिसके दोनों पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रही है इस दिन भगवान सूर्य देव की उपासना की जाती हैं और व्रती महिलाएं डूबते सूरज को अर्घ्य देती है।

ये भी पढ़े : 10 नवंबर 2021 का पंचांग : छठ महापर्व आज, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों में समाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी संतान के दाखिले के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर पत्र प्राप्त करते रहें व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी समय से रुके धन की वापसी हो सकती है। जिससे आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग अपने व्यवसाय को लेकर सतर्कता बरतें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपके सभी कार्यों को सफलता प्राप्त होगी। परिजनों के सहयोग मिलने की संभावना बनी हुई है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि परिजनों से बीते कुछ समय से कलह चल रहा है तो आज उसने समाप्ति हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके लिए स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। जिससे आज आपके कार्य में आपको सफलता हासिल हो सकती है। वही आज प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी। आज किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरीके से विचार कर ले नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। आज इस जातक के लोगों को कार्यक्षेत्र में कई नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है जिससे वर्क लोड काफी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद भी आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल सकेंगे। वही आज आपका जीवन साथी आपसे प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी मंगल कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज इस जातक के लोग अपने सभी पेंडिंग काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप को ध्यान रखना होगा कि पिछले कामों की वजह से आपका आज का काम कहीं पीछे न छूट जाए। साथ ही मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग हो सकती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोग आज छोटी-छोटी समस्याओं की वजह से परेशान हो सकते हैं। वही प्रेम विवाह के इच्छुक लोग आज अपने होने वाले जीवनसाथी को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। आज आपके घर वालों के साथ बहस हो सकती है ऐसे में आप अपनी वाणी को विराम रखें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज परिवारजनों के साथ तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है। यदि कोई छात्र किसी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है तो आप उसे सफलता प्राप्त हो सकती है। वही आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। और यदि आप पिछले किसी उधार के चक्कर में पड़े हुए हैं तो आज उस उधार को पूरा कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ आज कहीं बाहर जाने जा प्लेन बन सकता है। वहीं विद्यार्थियों को आज अपने सहयोगियों का साथ निभाता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे जिनसे लाभ की प्राप्ति हो सके। यदि किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो अपने बड़े परिजनों से विचार-विमर्श कर फैसला लें। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज परिवारिक कार्य में सफलता हासिल होने की योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आप की आय में वृद्धि हो सकती है साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो सकता है। छात्रों की शिक्षा को लेकर प्लानिंग में विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आज आप शॉपिंग करेंगे। किसी अनचाही घटना की वजह से आपका मूड ऑफ हो सकता है इसलिए सतर्कता बरते रहे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों किस जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। दबाव में किसी भी प्रकार की कार्य करने से बचें। सोच समझ कर फैसला लें। 

Related posts

एक और सपा सांसद का विवादित बयान, कहा- जनसंख्या कानून से हिंदुओं को होगा नुकसान

Shailendra Singh

ब्रजघाट बनेगा उत्तर प्रदेश का नया हरिद्वार

Saurabh

जाने कैसे राजस्थान में लॉकडाउन के चलते सड़कों पर फंसे लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे निजी बस संचालक

Shubham Gupta