featured यूपी राज्य

भाजपा को मात देने के लिए यूपी कांग्रेस 100 वॉर रूम करेंगी स्थापित

congress 1 भाजपा को मात देने के लिए यूपी कांग्रेस 100 वॉर रूम करेंगी स्थापित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां नए-नए हथकंडे अपना रही है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस आरएसएस और भाजपा के कथित दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए 100 वॉर रूम बनाने का निर्णय लिया है।

यूपी कांग्रेस द्वारा इन वॉर रूम का उपयोग ‘क्षेत्रीय दलों’ द्वारा ‘प्रलोभित’ होने से रोकने के लिए भी किया जाएगा, जो अस्तित्व के लिए अपनी प्राथमिक विचारधाराओं से अलग हो गए हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पिछले 6 महीने से वॉर रूम चल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जो पांच दिवसीय दौरे के लिए सोमवार शाम लखनऊ पहुंच गई है। वह मंगलवार से औपचारिक रूप से पार्टी के विभिन्न समूह से मुलाकात करेंगे और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया का जायजा लेंगी। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को गांधी जयंती मनाने के लिए वाराणसी जा सकती है।

Related posts

17 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

दिल्ली की पूर्व सीएम एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित का निधन

bharatkhabar

खुलासा: जेल से बाहर साधारण कपड़ों में घूमने जाती है शशिकला

Rani Naqvi