नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव के साथ दिल्ली में मुलाकात की है। इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सीटों के बंटवारे को लेकर पैदा हुए भ्रम की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का समय मांगा था।
दो लोकसभा सीट मिलने से नाराज हैं कुशवाहा
राजनीतिक जानकार मानते हैं वह बिहार में दो लोकसभा सीट मिलने से नाराज हैं। वहीं बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। हालांकि यादव से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा, ‘नीतीश कुमार जी हमारे विधायक को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं।
वह उपेंद्र कुशवाहा और उनसी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह मुझे कोई क्षति नहीं पहुंचा पाएंगे। वह एनडीए का हिस्सा हैं और हम भी हैं। उन्हें इस तरह की चीजें नहीं करना चाहिए।’
थाना प्रभारी या अधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है उसकी गर्दन पकड़िए: उपेंद्र कुशवाहा
कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच चलनेवाली खींचतान नई नहीं है। कई मौकों पर कुशवाहा कुमार का और उनकी नीतियों का विरोध कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही नीतीश ने कुशवाहा को नीच कह दिया था। जिसके बाद कुशवाहा समाज के लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर हमला, कहा- नीतीश अपना DNA बताएं
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुशवाहा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और समर्थक घायल भी हो गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। महागठबंधन में अपनी जमीन को मजबूत करने के लिए ही उन्होंने शरद यादव से मुलाकात की थी।
शरद यादव पहले जेडीयू में थे लेकिन लालू का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जाने के मुख्यमंत्री के फैसले के खिलाफ उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद से उन्होंने लालू यादव से अपनी नजदीकियां बढ़ाने का काम किया है।