Breaking News featured यूपी

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सपा बोली- लोकतंत्र को भाजपा ने बनाया ‘लूट-तंत्र’

लखनऊ: योगी जी के प्रदेश में पुलिस-पत्रकार पिट रहे, तो आम लोगों का क्या होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में शुरू हो गई है। इसके तहत प्रदेशभर में नामांकन किया जा रहा। वहीं समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा पर मनमानी का आरोप लगा रही। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भाजपा और सरकार के मंत्रियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया जा रहा।

एक घंटे पहले सपा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सिद्धार्थनगर के इटवा का एक वीडियो पोस्ट कर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी पर प्राणघातक हमले का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में लिखा गया है, ब्लॉक प्रमुख चुनाव का पर्चा दाखिल करने गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे और उनके समर्थकों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया और पर्चा छीन लिया गया। इसकी वीडियो भी पोस्ट में शेयर की गई है।

वहीं एक दूसरे पोस्ट में भाजपा सरकार को ‘लूट तंत्र’ कहा गया है। पोस्ट में लिखा है, भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को लूट तंत्र बना दिया है। हरदोई में सपा ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामांकन पर्चे फाड़ दिए गए, ये लोकतंत्र की हत्या है।

एक अन्य पोस्ट में झांसी के बड़ागांव ब्लॉक का वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। पोस्ट में लिखा है, दमन, अत्याचार, सत्ता का अहंकार! पुलिस-प्रशासन के जरिए लोकतंत्र की हत्या, कब तक खामोश रहेगा चुनाव आयोग?

सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान

वहीं इन सब घटनाओं पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, पार्टी के प्रत्याशियों के साथ मार-पीट की जा रही है, पुलिस-प्रशासन भाजपा से मिला हुआ है। उन्होंने कहा है कि भाजपा काला धन इस्तेमाल कर रही है। इसी बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में एक डेलिगेशन निर्वाचन आयोग पहुंचा था। जहां उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में अराजकता का आरोप लगाया और एक ज्ञापन दिया।

Related posts

इस्लाम चाहे राम जैसा बेटाः अरशद खान

kumari ashu

विशेष बातचीत: महंत दिव्यागिरी ने बताया आखिर क्यों खास है सावन का महीना

Shailendra Singh

भले दो-तीन महीने कमाई ना हो, लेकिन तीसरी लहर नहीं आनी चाहिए- Hotel Industry

Aditya Mishra