बस्ती। सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। दरअसल चुनाव आते ही प्रदेश में राम मंदिर का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां राम मंदिर के मु्द्दे को उठाकर बाजी मारना चाहती है। कुछ ऐसा ही अरशद खान ने भी किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,”श्री राम चन्द्र जी हमारे पुर्खे व पूर्वज है पूजा पद्दतियां बदलती रहती है ,लेकिन वंशज और पूर्वज नहीं बदलते है, मेरे पूर्वज क्षत्रीय थे। इस्लाम राम जैसा बेटा चाहता है।
राकेश गिरी, संवाददाता