featured यूपी

फतेहपुर में दोस्‍ती शर्मसार, इस बात को लेकर गले पर चलाया धारदार हथियार  

फतेहपुर में दोस्‍ती शर्मसार, इस बात को लेकर गले पर चलाया धारदार हथियार  

फतेहपुर: फतेहपुर में दोस्ती का रिश्ता एक बार फिर तार-तार हो गया। यहां पर एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुधवार को देर रात हुए घटनाक्रम से जहां सनसनी फैल गयी तो वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि, मामले पर ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

ग्रामीणों ने देखा शव

जिले के गाजीपुर थाना के आयह शाह पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले जंगल में बुधवार को करीब आठ बजे ग्रामीणों ने रक्तरंजित शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज यादव और चौकी प्रभारी यशकांत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दिनेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव की पड़ताल करवाई तो गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह उर्फ सोनू के नाम से शव की पहचान हुई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शव की पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि मृतक अभिषेक के चाचा नागेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों पिंटू, प्रदीप, रामकिशोर, मुन्ना और विक्रम सिंह के खिलाफ नामजद हत्या की एफआइआर दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाई की।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, अभिषेक सिंह बुधवार को दोपहर में गांव के ही पिंटू यादव के साथ गया था। इसके बाद दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हो गयी और उसने अपने दोस्त की गला रेत कर हत्या कर दी। हालांकि, फिलहाल कोई कुछ बोलने से कतरा रहा है लेकिन जिस तरह से अभिषेक की हत्या हुई है उससे एक बात का संदेह होता है कि दोनों दोस्त थे, दोनों हम उम्र थे। मामले पर पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव के रहने वाले योगेंद्र ने बताया कि, उनका भतीजा अभिषेक सिंह बुधवार को 11 बजे चकसकरन में बाइक की बैटरी बदलवाने गया था। इसके बाद शाम सात बजे बाइक मिस्त्री ने उनकी बाइक घर पहुंचाई लेकिन अभिषेक घर नहीं पहुंचा। इस पर उनके चाचा योगेंद्र और अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब उनको किसी ने बताया कि गांव का ही पिंटू अपने दोस्त सहित अभिषेक के साथ देखा गया है। ये सभी बाइक में बैठकर कहीं जाते दिखे थे। इस पर खोजबीन और तेज की गई। कुछ देर बीतने के बाद पता चला कि किसी का शव डब्बू अवस्थी के बाग में पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि यह शव अभिषेक का है। घटनास्थल के आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था। अभिषेक के गर्दन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था।

फतेहपुर में दोस्‍ती शर्मसार, इस बात को लेकर गले पर चलाया धारदार हथियार  

पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वाट टीम ने पड़ताल की। अभिषेक के चाचा नागेंद्र ने बताया कि, उनकी और चचेरे भाई विक्रम से बीते दिनों मारपीट हुई थी। जिसके बाद विक्रम ने किसी न किसी को जान से मार देने की धमकी दी और बेंगलुरु चला गया था। नागेंद्र ने बताया कि, घटना का मुख्य आरोपी पिंटू भी कुछ दिनों पहले बेंगलुरू गया था और वह 10 दिन पहले ही आया है। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। ऐसे में उन्होंने शक जताते हुए बताया कि, हो सकता है यह घटनाक्रम उसी ने कराया हो। मामले पर पुलिस ने योगेंद्र की तहरीर पर पिंटू यादव, पिंटू के पिता रामकिशोर, चकसकरन प्रधान मुन्ना यादव, विक्रम सिंह और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।

आरोपियों का घटनाक्रम से संबंध

तहरीर देने वाले नागेंद्र ने बताया कि, उनके चचेरे भाई विक्रम से मुख्य आरोपी पिंटू की बेंगलुरू में भेंट हुई। इसके बाद वह गांव आया और अभिषेक के साथ उठने बैठने लगा। इसी बीच पिंटू को पता चला कि अभिषेक बाइक बनवाने चकसकरन आया है तो वह वहां जा पहुंचा। इसके बाद अभिषेक को साथ लेकर वह चला गया और हत्या कर दी। घटनाक्रम में पिंटू के पिता रामकिशोर और पिंटू का रिश्तेदार चकसकरन का वर्तमान प्रधान मुन्ना यादव के भी शामिल होने का आरोप है। जब अभिषेक की हत्या हो गयी तो कुलदीप घटनास्थल के पास कई बार देखा गया था।

Related posts

टेस्ट मैचः बारिश के चलते रुका मैच,कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर

mahesh yadav

राज्यपाल ने देखा बरेली के रुहेलखंड विवि का नैक मूल्यांकन, दिए ये अहम निर्देश    

Shailendra Singh

Rape Case: Anurag Kashyap को भेजा गया समन, गवर्नर तक पहुंचा मामला

Aditya Gupta