featured यूपी

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल में ली अंतिम सांस

02 10 2022 mulayam singh yadav 23114125 सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें :-

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, भरूच और जामनगर को देंगे सौगात

मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

अखिलेश यादव के हवाले से समाजवादी पार्टी के ट्विटर पर नेताजी के निधन की सूचना दी गई है। अखिलेश यादव ने कहा है कि मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा वहां से लखनऊ आएगा और फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने क्या करें और क्या नहीं 

Rani Naqvi

Verka Milk Price: अमूल के बाद वेरका ने दूध के दामों में की बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स

Rahul

जानिए: क्यों इस बिल को लेकर राजे सरकार झेल रही विरोध

Rani Naqvi