featured देश यूपी

LIVE: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह पहुंचे मेदांता अस्पताल

FernEZQWAAAUBl4 LIVE: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह पहुंचे मेदांता अस्पताल

LIVE: सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज 82 साल की आयु में सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें :-

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल में ली अंतिम सांस

अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुंचे

  • गृह मंत्री अमित शाह मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे।

WhatsApp Image 2022 10 10 at 11.49.33 AM 1 LIVE: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह पहुंचे मेदांता अस्पताल

मुलायम सिंह यादव का सैफई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

  • मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को कुछ देर बार मेदांता अस्पताल से बस से सैफई के लिए ले जाया जाएगा। नेताजी का कल दोपहर 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक

  • मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से फोन पर की बात

  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश व देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।

उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विट करके कहा कि ”श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।”

सपा संरक्षक की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति

Related posts

एक तरफ़ा प्यार में पड़े सिरफिरे आशिक ने, कर दी लड़की की हत्या

Kalpana Chauhan

Delhi News: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग

Rahul

कानून के स्नातक भ्रष्टाचार और अन्याय न सहें : राष्ट्रपति

bharatkhabar