featured यूपी शख्सियत

Mulayam Singh Yadav Passed Away: यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव, 50 वर्ष की उम्र में नेताजी बने थे पहली बार सीएम

मुलायम सिंह यादव

Mulayam Singh Yadav Passed Away: सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज 82 साल की आयु में सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें :-

LIVE: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, अमित शाह पहुंचे मेदांता अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। तो आइए जानते हैं मुलायम सिंह यादव की शिक्षा और राजनीतिक सफर के बारे में……..

mulayam singh yadav copy Mulayam Singh Yadav Passed Away: यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव, 50 वर्ष की उम्र में नेताजी बने थे पहली बार सीएम

मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 को की थी सपा की स्थापना

राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम०ए०) और बीटी करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए। उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। वह 1982-1985 तक विधान परिषद के सदस्‍य रहे।

Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। उन्हें राजनीतिक अखाड़े का कुशल पहलवान कहा जाता था। वह जब तक सक्रिय राजनीति में रहे, अपने प्रतिद्वंद्व‍ियों को चित करने के माहिर रहे।

02 10 2022 mulayam singh yadav 23114125 Mulayam Singh Yadav Passed Away: यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव, 50 वर्ष की उम्र में नेताजी बने थे पहली बार सीएम

मुलायम सिंह यादव का राजनीत‍िक कर‍ियर

1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक और मंत्री भी बने। इसके बाद 50 वर्ष की उम्र में मुलायम  5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। अब तक तीन बार वह मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। मुलायम ने अपना राजनीतिक अभियान जसवंत नगर विधानसभा सीट से शुरू किया और सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आगे बढ़े। मंत्री बनने के लिए मुलायम सिंह यादव को 1977 तक का इंतजार करना पड़ा।

Mulayam Singh Yadav Dies Prime Minister Narendra Modi expressed grief over  the death of Mulayam Singh Yadav told leader connected with the land -  India Hindi News - Mulayam Singh Yadav Passes

केन्द्र और उत्तर प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनी और वह राज्य सरकार में मंत्री बनाये गये। 1967, 1974, 1977, 1985, 1989 में वह विधानसभा के सदस्य रहे।  वे तीन बार 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके अतिरिक्त वे केन्द्र सरकार में रक्षामंत्री भी रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा के वह 8 बार सदस्‍य रहे।

Related posts

Navratri Special : आज मां स्कंदमाता की पूजा करें पूजा, घर में आएगी सुख और समृद्धि

Pritu Raj

जमात-ए-इस्लामी टेरर फंडिग मामले में एनआईए का एक्शन, 11 जगहों पर की छापेमारी

Rahul

मुंबई: BMC अस्पताल में चूहे ने कुतरी मरीज की आंख, मामला दर्ज

Rahul