featured देश

दिल्ली में एकबार फिर बन सकती है अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार, मिल सकती हैं 54-60 सीटें

सीएम केजरीवाल कोरोना वायरस | Delhi | Bharatkhabar | Latest News

नई दिल्ली। दिल्ली में एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बन सकती है। टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) बेहद मजबूत है और इस चुनाव में उसे 54-60 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 10-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को भी 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पोल के अनुसार अगर दिल्ली में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो सभी 7 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है।

बता दें कि आप को 52% वोट मिलने का अनुमान है जबकि, बीजेपी को 34% वोट मिल सकता है। अगर पोल के अनुमान सीटों में तब्दील होते हैं तो आपको 60 तक सीटें मिल सकती हैं। हालांकि 2015 चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है जबकि बीजेपी को भी 1.7 प्रतिशत वोटों का नुकसान होता दिख रहा है। अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 46% वोट मिल सकते हैं जबकि आप को 38% वोट मिल सकता है। नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार हैं। पोल के अनुसार 75% वोट के साथ मोदी पीएम पद की पहली पसंद हैं जबकि राहुल गांधी 8% लोगों की पसंद के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बारे में पूछे गए सवाल पर 71% लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। इसके अलावा 52% लोग शाहीन बाग धरना के खिलाफ हैं जबकि 25% लोग प्रदर्शनकारियों के समर्थन में दिखे। बाकी 24% लोगों ने इस बारे में अपनी कोई राय नहीं दी। टाइम्स नाउ-IPOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों की राय ली गई और उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चुना गया। लोगों की राय 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लिए गए।

Related posts

काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Rahul

बिहार: बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में लालू यादव, चिराग से मिलने पहुंचे श्याम रजक

pratiyush chaubey

कोरोना का कहर जारी 6 हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन..

Mamta Gautam