featured यूपी

Yogi Adityanath Cabinet: देखें किस किस को मिल सकती है योगी कैबिनेट में जगह, क्या जातीय समीकरण पर रहेगा जोर?

21 10 2020 yogiadityanath 20922525 Yogi Adityanath Cabinet: देखें किस किस को मिल सकती है योगी कैबिनेट में जगह, क्या जातीय समीकरण पर रहेगा जोर?

Yogi Adityanath Cabinet: योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को एक बार फिर यूपी के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जिसके बाद योगी 2.0 सरकार का कामकाज शुरू होगा। लेकिन इस बार नई सरकार में कई नए मंत्री भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट में अबकी बार ज्यादा महिलाएं नजर आएंगीं. वहीं बड़े चेहरों को मंत्रिपद मिलना लगभग तय है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल पहुंच गए हैं। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों के नाम फाइनल होंगे।

3 डिप्टी CM और चार दर्जन मंत्री की संभावना
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं। यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। करीब 4 दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने के चर्चा है, जबकि दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, जय प्रताप सिंह, गोपाल टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, सूर्यप्रताप शाही, बिपिन वर्मा, संदीप सिंह, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, रमापति शास्त्री, सतीश महाना के मंत्री बनने की संभावना है।

आशीष पटेल और संजय निषाद भी बन सकते हैं मंत्री
इसके अलावा गठबंधन के साथी आशीष पटेल (अपना दल) और संजय निषाद (निषाद पार्टी) के भी मंत्री बनने की संभावना है। इस बार योगी 2.0 मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश होगी। मोहसिन रज़ा, तेजपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेश चौधरी, योगेश धामा, जीएस धर्मेश, अजित पाल त्यागी के भी मंत्री बनने की चर्चा है।

साथ ही दयाशंकर सिंह, कुंवर ब्रजेश सिंह, अदिति सिंह, अंजुला कोरी, सुरेश पासी, प्रतिभा शुक्ला, कुंवर ब्रजेश सिंह, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, संजय शर्मा, रविन्द्र जायसवाल, दिनेश खटीक के भी मंत्री बनने की संभावना है। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के नाम की भी खूब चर्चा है।

273 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से फिर बीजेपी सरकार
गौरतलब है कि यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने 273 सीटें हासिल कीं. वहीं समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की। मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी। इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीट मिली हैं। दो ही सीटें अन्य के खाते में आई हैं। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आए थे।

ये भी पढ़ें  :-

Holi 2022: होली के रंगों में डूबा देश, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Related posts

Rajiv Gandhi 79th Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Rahul

त्यौहारी सीजन में दिखाई दी बजरंगी भाईजान की मुन्नी, फैंस के कहा अब मुन्नी बड़ी हो गई

Trinath Mishra

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एम्स में भर्ती

Rani Naqvi