Rajiv Gandhi 79th Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर दिल्ली में वीरभूमि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें :-
वीरभूमि पर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आए।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tribute to his father and former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary from the banks of Pangong Tso in Ladakh pic.twitter.com/OMXWIXR3m2
— ANI (@ANI) August 20, 2023
राजीव गांधी भारत के सबसे पहले युवा प्रधानमंत्री भी थे, जिनकी 21 मई, 1991 को तमिलनाडु में निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी को काफी पसंद किया जाता था।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi pays floral tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary at ‘Veer Bhumi’ in Delhi. pic.twitter.com/kajhf62T3Y
— ANI (@ANI) August 20, 2023
राजीव जी को नमन 🙏 pic.twitter.com/yZT2aGkDRr
— Congress (@INCIndia) August 20, 2023
वहीं, कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लद्दाख में 14270 फीट की ऊंचाई पर पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी।
On his birth anniversary, my tributes to former PM Shri Rajiv Gandhi Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2023
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि।”