Holi 2022: देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कर रहे हैं। इस मौके पर BSF के जवानों ने भी होली खेली।
#WATCH | Border Security Force personnel celebrate Holi at Ajnala headquarters of 73 Battalion (Bn) in Amritsar, Punjab
“We celebrate every festival like a family,” says a BSF official pic.twitter.com/MvXpz6xjbs
— ANI (@ANI) March 18, 2022
पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ बटालियन मुख्यालय में जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते हुए होली खेली। एक जवान ने कहा कि आज सारे जवान इकट्ठा हुए और हम सबने होली खेली, एक साथ हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिला जिससे सहयोग और प्रेम की भावना पैदा होती है।
#WATCH राजस्थान: जैसलमेर में BSF के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते हुए होली का जश्न मनाया। pic.twitter.com/IGUMS10FYU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2022
वहीं, दूसरी ओर मां भारती की रक्षा करने वाले जवान भी एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। वीडियो राजस्थान के जैसलमेर से आया है जहां बीएसएफ के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते हुए होली का जश्न मनाया।
वीडियो में नजर आ रहा है कि जवान होली के सदाबहार गाने रंग बरसे…पर खूब ठुमके लगा रहे हैं। बीएसएफ के जवानों के चेहरे पर गुलाल लगा है और वो एक घेरा बनाकर डांस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-