featured मध्यप्रदेश

Holi 2022: महाकालेश्वर मंदिर में मनाई होली, भक्तों ने भगवान के साथ ऐसे खेला रंग, Video Viral

2021 3image 11 02 117206566holi ll Holi 2022: महाकालेश्वर मंदिर में मनाई होली, भक्तों ने भगवान के साथ ऐसे खेला रंग, Video Viral

Holi 2022: होली के त्योहार की धूम आज देशभर में देखने को मिल रही है. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी रंगों से रंगा नज़र आया। यहां महाकलेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और होली का त्योहार मना गया।

ये भी पढ़ें :-

Yogi Adityanath Cabinet: देखें किस किस को मिल सकती है योगी कैबिनेट में जगह, क्या जातीय समीकरण पर रहेगा जोर?

आपको बता दें विश्व भर में सबसे पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन होता है। गुरुवार को भी होलिका दहने के बाद संध्या कालीन आरती हुई और होली पर्व की शुरुआत हो गई है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। मंदिर परिसर में गुलाल से होली खेली गई और श्रद्धालुओं में एक अलग उत्साह भी देखने को मिला।

महाकालेश्वर मंदिर के प्रदीप गुरु ने बताया कि पंडे पुजारियों और उनके परिवार के द्वारा होली को सजाई जाती है। महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन क्या पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की जाती है।

भगवान महाकाल के दरबार में होलिका दहन देखने के लिए पहुंचे सोमनाथ से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह देखकर उन्हें अद्भुत अनुभूति हुई है।

Related posts

Budget Session 2022: धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा आज, सबसे पहले बोलेंगे राहुल गांधी, विपक्ष के हंगामे के आसार

Neetu Rajbhar

उत्तर प्रदेश चुनाव: पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

Neetu Rajbhar

प्रयागराज में प्रियंका: नौका विहार के दौरान उतारी लाइफ जैकेट, सुरक्षा पर उठे सवाल

sushil kumar