Breaking News यूपी

टोल टैक्स के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम

टोल टैक्स के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम

लखनऊ: टोल टैक्स में भी अब भारी बढ़ोतरी होने वाली है। 1 अप्रैल से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना महंगा हो जाएगा। खबरों के अनुसार इसमें 5 से ₹20 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

नए वित्तीय वर्ष में होता है बदलाव

हर एक वित्तीय वर्ष में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया टोल टैक्स में बदलाव करती आई है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ से कई राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़े हुए हैं, जिन पर चलना अब प्रदेशवासियों को महंगा होगा।

शुक्रवार को जारी हुआ नोटिफिकेशन

इस सिलसिले में शुक्रवार को ही नए वित्तीय वर्ष का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। जिसमें टोल टैक्स में इजाफे की बात कही गई है। आसान भाषा में समझें तो एक तरफ से जाने पर लगभग ₹25 और दोनों ओर का टोल चुकाने के लिए ₹45 ज्यादा देने होंगे।

इनको मिलती है टोल टैक्स से छूट

कुछ वाहन ऐसे भी हैं, जिन पर टोल टैक्स में छूट मिलती है। यह सभी इमरजेंसी सुविधाओं से जुड़े होते हैं या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के वाहन होते हैं। जैसे रक्षा, अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस, बीआईपी साइन वाले वाहन में टोल टैक्स नहीं देना होता। इसके अलावा देश के बड़े सम्मान पाने वाले जिनमें वीरता पुरस्कार, महावीर चक्र, अशोक चक्र, शौर्य चक्र शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को भी टोल टैक्स नहीं देना होता।

पेट्रोल डीजल की मार

आम जनता पहले ही पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से परेशान है। इसके बाद अब टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी सड़क पर चलना कठिन कर देगी। आए दिन विपक्ष बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधता रहता है।

Related posts

बागपत हादसा: गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ियां, पुलिस पर किया पथराव

Pradeep sharma

वाराणसी हादसा: मायावती का हमला, हादसे को ‘मन पर बोझ’ बताकर पल्ला न झाड़े सरकार, करे सख्त कार्रवाई

rituraj

श्रीनगर हमला: BSF कैंप घुसे तीनों आतंक ढेर, गोलीबारी जारी

Pradeep sharma