featured यूपी

यूपी में Voter ID बनवाने के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से चलेगा विशेष अभियान

यूपी में Voter ID बनवाने के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से चलेगा विशेष अभियान

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों तेजी से चल रही हैं। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में 1 जनवरी, 2022 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे या जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे।

1 नवंबर से शुरू होगा पुनरीक्षण

इसके लिए विधानसभा चुनाव 2022 की मतदाता सूची का पुनरीक्षण 1 नवंबर से शुरू किया जाएगा। 5 जनवरी, 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीईओ अजय शुक्ला ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों के पुनर्गठन व मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग का आग्रह किया।

निर्वाचन कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में अजय शुक्ला ने कहा कि, कोविड-19 काल के तहत एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता रखना निर्धारित किया गया है। यूपी में औसतन बूथ पर 1400 तक मतदाता है। ऐसे में बूथों का निर्धारित संख्या के अनुसार पुनर्गठन किया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर 2 बूथों पर 1400-1400 मतदाता हैं तो उनमें से प्रत्येक बूथ से 400 मतदाता हटाकर 800 मतदाताओं के लिए नया बूथ बनाया जाएगा।

सर्विस मतदाताओं के पुनरीक्षण के संबंध में कार्यक्रम जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलओ के साथ समन्वय कर स्वच्छ मतदाता सूची बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि, वर्तमान में निर्वाचक नामावली के सतत पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि, सर्विस मतदाताओं के पुनरीक्षण के संबंध में भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अजय शुक्ला ने बताया कि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं वह दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर उनसे विकल्प मांगे जाएंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

 

Related posts

भदोही मामला : बेटे रामजी मिश्रा की मौंत बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, हार्ट अटैक से हुई मौंत

mohini kushwaha

कोरोना संकट: तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा केस, करीब डेढ़ करोड़ को लगा वैक्सीन

Yashodhara Virodai

देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव लड़ेगी शिवपाल की प्रसपा, पढ़ें क्या होगा इसका असर?

bharatkhabar