featured देश

कोरोना संकट: तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा केस, करीब डेढ़ करोड़ को लगा वैक्सीन

corona virus 6 कोरोना संकट: तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा केस, करीब डेढ़ करोड़ को लगा वैक्सीन

नई दिल्ली: भारत में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जाता है। लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 16 हजार 488 नए केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि 12 हजार 771 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले शुक्रवार और गुरूवार को भी 16 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।

एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा केस

स्वास्थ्य मंत्रालाय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 पहुंच गई है। तो वहीं कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की मौत हुई है। एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक लाख 59 हजार 590 पहुंच गए हैं।

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1 करोड़ 37 लाख 56 हजार 940 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बीते दिन सात लाख 69 हजार 904 लोगों को टीका लगाया गया है। इससे पहले कल एक दिन में 8 लाख से ज्यादा लोगों की टीका लगाया गया था। बताया जा रहा है कि टीकाकरण का दूसरा फेज 1 मार्च से शुरु होने वाला है।

एक्टिव केस के मामले में 13वें नंबर पर देश

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ के कारण भारत एक्टिव केस के मामले में 14वें नंबर से 13वें नंबर पर आ गया। कोरोना संक्रमित के मामले में भारद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। जबकि अमेरिका पहले पायदान पर है। तो वहीं रिकवरी रेट में अमेरिका पहले नंबर पर है और भारत दूसरे नंबर पर है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद चौथे नंबर पर भारत है।

21 करोड़ 54 लाख से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी तक देश में कुल 21 कोरड़ 54 लाख 35 हजार 383 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 26 फरवरी को 7 लाख 73 हजार 918 टेस्ट किए गए हैं।

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई ह।. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि।

Related posts

परीक्षा पे चर्चा 2022: उत्तराखंड के छात्रों ने भी पीएम मोदी से किया संवाद, सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने की शिरकत

Neetu Rajbhar

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वित्त पोषण में सरकार ने किया इजाफा

mahesh yadav

शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश का टॉप कमांडर हुआ ढ़ेर

Sachin Mishra