Breaking News यूपी

दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ती रहेगी सपा: महेंद्र

WhatsApp Image 2021 07 24 at 7.04.29 PM 2 दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ती रहेगी सपा: महेंद्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर नवनियुक्त छात्रसभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव का जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने महेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष छात्रसभा बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ जिले का नौजवान एवं छात्र बूथ स्तर तक काम करे और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान दे।

इस मौके पर निवनियुक्त छात्रसभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि समाजवादी छात्रसभा पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेष परीक्षा में भाजपा सरकार की दुर्भावनावश पिछड़ा समाज निरंतर आरक्षण से वंचित हो रहा है।

WhatsApp Image 2021 07 24 at 7.04.30 PM दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ती रहेगी सपा: महेंद्र

महेंद्र ने कहा कि अब स्वयं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने केन्द्र सरकार से शिकायत की है कि बीते 3 सालों में मेडिकल व अन्य जगह पिछड़े वर्ग का हक औरों को दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार से सामाजिक न्याय की उम्मीद बेमानी है। समाजवादी छात्रसभा वंचितों, शाषितों के हक एवं अधिकार, रोजगार के अधिकार एवं आरक्षण के सवाल पर संघर्ष करेगी।

WhatsApp Image 2021 07 24 at 7.04.29 PM दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ती रहेगी सपा: महेंद्र

इस अवसर पर मधुलिका यादव, सिकन्दर यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शषिलेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मो सालिम, जीतू कश्यप, हिमांशु संघर्षी, शिवम कृष्णा यादव, अभिषेक जाटव, गौरव पाण्डेय, विजय भगत, रौनक तिवारी, अभिषेक मिश्रा, आदर्ष श्रीवास्तव, सुजीत यादव, पंकज रावत, त्रिभुवन यादव, संतोष रावत, रितिक यादव एवं तुषार त्रिपाठी, विनय यादव के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2021 07 24 at 7.04.29 PM 1 दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ती रहेगी सपा: महेंद्र

Related posts

लखनऊ: गोमती नदी में लगातार घट रही ऑक्सीजन, नहीं किया गया यह काम तो खत्म हो जाएगी नदी!

Shailendra Singh

कृषि बिल 21वीं सदी के भारत की जरूरत: पीएम मोदी

Samar Khan

हिमाचल प्रदेश चुनाव : बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Breaking News