featured देश राज्य

शिअद आगामी चुनाव में बीजेपी की बढा सकती है मुश्किलें,हरियाणा में अकेले लड़ने का किया एलान

शिअद आगामी चुनाव में बीजेपी की बढा सकती है मुश्किलें,हरियाणा में अकेले लड़ने का किया एलान

नई दिल्ली: मोदी सरकार में शामिल शिरोमणी अकाली दल (शिअद) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुश्किलें बढ़ा सकती है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की नेतृत्व वाली शिअद ने कहा है कि उनकी पार्टी 2019 में हरियाणा में होने वाले चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”शिरोमणी अकाली दल (शिअद) 2019 में हरियाणा में होने वाले चुनाव में अकेले लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।”

 

 

01 87 शिअद आगामी चुनाव में बीजेपी की बढा सकती है मुश्किलें,हरियाणा में अकेले लड़ने का किया एलान

 

 

ये भी पढें:

हरसिमरत बादल ने की खाद्य प्रसंस्‍करण कंपनियों से अपील, कहा केरल में बाढ़ पीडि़तों की सहायता करें
केरल में बारिश थमने से लोगों को मिली राहत,बाढ की चपेट में आने से अब तक 370 लोगों की मौत

 

इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी से अपील करते हुए कहा कि अगर आप शिअद को वोट करते हैं तो पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। हरियाणा में 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

 

 

आपको बता दें कि शिअद हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि दोनों दलों ने कुछ महीने पहले गठबंधन तोड़ लिया था। शिअद पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ती रही है। हालांकि बीजेपी-शिअद गठबंधन को 2017 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले बीजेपी-शिअद गठबंधन की सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। शिअद के कोटे से सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्र में मंत्री हैं।

 

ये भी पढें:

भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता को उत्तराखंड देगा 5 करोड़ की मदद: मुख्यमंत्री
केरल में बाढ़ ने ली अब तक 357 लोगों की जान, राहत बचाव कार्य तेजी के साथ जारी  

 

By: Ritu Raj

Related posts

आपातकाल को लेकर इंदिरा के ऐसे शब्द जिन्होंने बदल दिया था भारत का इतिहास

Rani Naqvi

एक शख्स नेताजी की सरलता का फायदा उठा रहा है: रामगोपाल

bharatkhabar

विदेश में पैसे भेजने के लिए खुद को हिन्दू रमेश बना डॉन अबू सालेम

Arun Prakash