देश

विदेश में पैसे भेजने के लिए खुद को हिन्दू रमेश बना डॉन अबू सालेम

abu salem विदेश में पैसे भेजने के लिए खुद को हिन्दू रमेश बना डॉन अबू सालेम

मुंबई। अबु सलेम मुम्बई  बम ब्लास्ट के मामले में कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए अबू सलेम को दोषी करार दिया है। 1993 के बम ब्लास्ट में  दोषी पाये जाने के कारण  कई सालों से जेल में बन्द है। जिसका नाम  90 के दशक में कई लोगों के साथ जुड़ा, जिसमें कुछ का तो नाम पुरे देश में उजागर  हुआ और कुछ का तो लंबे वक्त तक लोगों से छुपा रहा। मोनिका बेदी रिलेशन काफी फेमस हुआ।

abu salem विदेश में पैसे भेजने के लिए खुद को हिन्दू रमेश बना डॉन अबू सालेम

अबू सलेम क्राइम दुनिया का बादशाह तो था ही साथ में भारतीय सरकार को काफी  घुमाने का भी काम किया है। क्योंकि जब अबू सलेम अमेरिका में गया तब मोनिका बेदी के साथ इसका ज्वाइन एकांउट था जिसके जरिये अबू अपने पैसे ट्रांसफर करता था। मेनिका बेदी के साथ अबू हिन्दू रमेश नामक लड़के के नाम से एकांउट खुलवाया था। जिसमें सारे फर्जी डाक्यूमेन्ट बनवाकर लगाया था।

अबू सलेम का बॉलीवुड में भी खूब चर्चा रही क्योंकि बॉलीवुड की जानी मानी हिरोइन मोनिका बेदी के साथ खुब चर्चा में रहे। जिसके वजह से मोनिका को कई बार जेल में भी जाना पड़ा। जिसके कारण मोनिका के परिवार वालों की काफी बेइज्जती भी हुई जिसकी वजह से मोनिका का पूरा परिवार नार्वे शिफ्ट हो गया है। तब से मोनिका बेदी बॉलिवुड ही छोड़ दिया है।

अबू सलेम ने मुंबई में हुए बम बिस्फोट में आतंकी के साथ मिलकर कई जगहों पर बिस्फोटक सामान पहुंचाए और कई आतंकी गतिविधिओं मे भी इसका हाथ था। संजय दत्त को भी अबू सलेम ने घर जाकर एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड दिया था। जिसकी वजह से संजय दत्त को भी जेल जाना पड़ा था। और अदालत ने अबू सालेम को जिसपर दोषी ठहराया।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस हुए रवाना

Trinath Mishra

सीबीआई ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2 अधिकारियों को गिरफ़्तार किया

Rani Naqvi

रविवार को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार

Pradeep sharma