देश भारत खबर विशेष राज्य

साध्वी प्रज्ञा बोलीं देश के लिए सबसे बड़े पर्व की तरह है मतदान

sadvi pragya nominsation साध्वी प्रज्ञा बोलीं देश के लिए सबसे बड़े पर्व की तरह है मतदान

नई दिल्ली। छठें चरण के चुनाव में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है इसमें केंद्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग हो रही है।

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने मतदान कर दिया है। प्रज्ञा के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ने वोटिंग के बाद कहा कि मैंने देश हित में वोट किया है। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जब हम मतदान करेंगे तो हम सब जगह ये संदेश दे सकेंगे कि आज के दिन मतदान हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिये और ये हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विवेक से मतदान करना चाहिए। उधर गुना से कांग्रेस सांसद और उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ग्वालियर में अपना वोट डाला।

Related posts

20 साल की नौकरी में क्लर्क बना 100 करोड़ से ज्यादा का मालिक

Pradeep sharma

आज है विजय दिवस, जब पाकिस्तान ने भारत के सामने टेक दिए थे घुटने

Vijay Shrer

जीएसटी पर मोदी के कदम को ओबामा ने बताया ‘साहसिक नीति’

bharatkhabar