featured धर्म

Rashifal 6 December 2021: आज किन राशि वालों को होगा लाभ, सभी 12 राशियों का पढ़ें हाल

Rashifal

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का पढ़ें हाल

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज ये लोग अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

वृष  राशि: वृष राशि वालों के लिए आज नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आ सकती हैं। आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी। लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि: इन राशियों के लोगों के जीवन में आज मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज इन राशियों के लोगों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास् से लबरेज रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला राशि: इन राशियों के लोगों को आज क्रोध से बचना होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृश्चिक राशि: वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको कुछ पुराने वाद विवादों से छुटकारा मिलेगा। यदि आपकी नौकरी में अपने किसी साथी से आपकी कोई अनबन चल रही है,तो आज वह समाप्त होगा, लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों का आज मन खुश रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का भी ध्यान रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि: नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।  परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेगी।

कुंभ राशि: परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि: कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

Related posts

 यूपी विधानसभा परिणाम तय करेगा महिला आरक्षण : वेंकैया नायडू

Rahul srivastava

किसानों के लिए बजट अच्छा,एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाना गलत: मनप्रीत

Breaking News

फारूक ने कश्मीर को लेकर फिर दिया विवादित बयान, आरएसएस ने किया पलटवार

Breaking News